become an author

Home » राजस्थान » क्राइम » दो दिन की है छुट्टी? दिल्ली के आस-पास इन खास जगहों का बनाएं टूर प्लान|

दो दिन की है छुट्टी? दिल्ली के आस-पास इन खास जगहों का बनाएं टूर प्लान|

Places to visit near delhi- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Places to visit near delhi

Places to visit near delhi: कई बार हमारा मन एक ही जगह पर रहते रहते बोर हो जाता है और फिर लगता है कहीं चले जाएं। फिर याद आता है कि हमारे पास छुट्टी तो है ही नहीं कि कहीं हो आएं। तो, ऐसे लोगों को इस बारे में जरूर जानना चाहिए। दरअसल, आज हम आपको दिल्ली के आस-पास की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप दो दिन की छुट्टी भी घूमकर आ सकते हैं। यहां आपको जाने और आने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा और आपको इसके लिए ज्यादा प्लानिंग भी करने की जरूरत नहीं है। 

दो दिन की छुट्टी में जाएं इन 2 जगहों पर-Places to visit near delhi for 2 days in hindi

1. आगरा

दो दिन की छुट्टी में अगर आप अपना मूड चेंज करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो आप आगरा जा सकते है। ये दिल्ली से बस 230 km की दूरी पर ही है। आप यहां ताजमहल जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के पास के बाजारों में भी घूमने जा सकते हैं। आप यहां एक दिन ताजमहल घूमकर और दूसरे दिन आराम से रहकर वापिस आ सकते हैं। ये आपके लिए थोड़ा चेंज और थोड़ा आरामदेह सफर होगा। 

मौसम की पहली बर्फबारी तले Gulmarg ने ओढ़ी सफेद चादर, जानें आप कैसे पहुंच सकते हैं यहां तक

2. मथुरा जाएं

दो दिन की छुट्टी में आप मथुरा जा सकते हैं। यहां तो आप तमाम जगहों पर घूम सकते हैं। जैसे आप मथुरा कृष्ण मंदिर जा सकते हैं। आप यहां के नंदीवन में जा सकते हैं। बाके बिहारी जा सकते हैं। प्रेम मंदिर जा सकते हैं। इसके अलावा भी मथुरा में घूमने के लिए बहुत कुछ है बस आप अपना मन बनाएं और यहां घूमने निकल जाएं। साथ ही यहां जाने के लिए आपको बहुत पैसा खर्च करने या फिर टिकट खरीदने की भी जरूरत नहीं है। 

Places to visit in delhi

Image Source : SOCIAL

Places to visit in delhi

दिल्ली से बस 300km के अंदर ही हैं ये 5 हिल स्टेशन, वीकेंड पर एक चक्कर लगा सकते हैं आप

3. ऋषिकेश चले जाएं

 ऋषिकेश, दिमाग शांत करने के लिए परफेक्ट जगह है। आपको जब भी छुट्टी मिले आप यहां आराम से घूमकर आ सकते हैं। यहां जाने के लिए दिल्ली से बस और ट्रेन जाती रहती है। आपको बस अपनी टाइमिंग का चुनाव करना है और झोला उठाकर यहां पहुंच जाना है। इसके बाद आप यहां जाकर आस-पास के मंदिर, नदियों और झीलों की भी सैर कर सकते हैं।  तो, दो दिन की छुट्टी में घर पर बैठे न रहें बल्कि यहां घूमकर आएं।

Latest Lifestyle News

Source link

0
0

RELATED LATEST NEWS

  • sanskriti ias coaching
  • Fresh Flower Wedding Garlands
  • Skin Care Products Online

Top Headlines